मुरैना नगर: गूंज गड़ी गांव में मोटर का तार लगाते समय युवक को लगा करंट, जांच के बाद मौत, पीएम किया गया, पुलिस ने मर्ग कायम किया
अंबाह थाना क्षेत्र के गूंजगड़ी गांव में मोटर का तार लगाते समय अचानक युवक को करंट लग गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो जिला अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया, जहां आज बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है ,वहीं पुलिस ने मार्ग काम किया है।