मुरैना नगर: विषंगपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवती का हुआ पोस्टमार्टम, मर्ग कायम
विषंगपुर गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद दोनों की शवों को पीएम हाउस के लिए लाया गया था ,जहां डॉक्टर के द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया था लेकिन आज बुधवार को युवती का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है ।वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।