मुरैना नगर: नेशनल हाईवे 44 पर मारुति सुजुकी शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, ग्वालियर रेफर
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 44 पर मारुति सुजुकी के शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी पर सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया ,जिसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है ।जहां उसका उपचार किया जाएगा।