मुरैना नगर: मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात महिला को जिला अस्पताल से ग्वालियर के आश्रम स्वर्ग सदन भेजा गया, देखरेख की जाएगी
मुरैना जिला अस्पताल में ट्रेन से गिरकर घायल हुई अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला को बुधवार को आश्रम स्वर्ग सदन ग्वालियर के लिए एंबुलेंस के द्वारा भेजा गया है, जहां आश्रम की टीम के द्वारा महिला की देखरेख की जाएगी, बताया जाता है की ट्रेन से गिरकर महिला घायल हुई थी, जिसको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।