ऑटो चालकों एवं नगरबासियों ने दुदही नगर पंचायत पर नेशनल हाइवे 730 पर जबरन स्टैंड शुल्क वसूली कराने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गयी है। और नेशनल हाइवे से जा रहे ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को रोककर जबरन वसूली की बात कही है।