तमकुही राज: तमकुहीराज में 108 नंबर के एंबुलेंस कर्मियों ने मरीज को अस्पताल के गेट पर छोड़ा, चिकित्सक ने की शिकायत
अमरवा बुजुर्ग गांव से एक बिहार व्यक्ति को गम्भीर स्थिति में 108 नम्बर एम्बुलेस संख्या UP 32 BG 8990 के कर्मचारी मरीज के गांव से लेकर आये और उसे CHC तमकुहीराज के गेट पर ही बीमार बुजुर्ग दूधनाथ कोहार उम्र 70 वर्ष पुत्र स्व. सुनर कोहार को उतार कर चले गये। सूचना पर डॉ. दिग्विजय राय ने मरीज को वार्ड में ले गये और इलाज शुरू की। साथ ही 108 नम्बर पर शिकायत दर्ज कराई