Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

अंडरपास में ऐसा क्या दिखा लोगों को कि मची अफरा तफरी और वे भागने लगे, देखिए ?

MORE NEWS

कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ व स्वस्थ शहर की आधारशिला - दुर्गेश

निगम की टीम ने छात्राओं को पांच प्रकार से कचरा पृथक्करण की दी जानकारी

जगाधरी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम द्वारा एक सोच नई सोच के सहयोग से हिन्दू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में चल रहे भारत निर्माण शिविर के 22वें दिन स्रोत पर पांच प्रकार से कचरा पृथक्करण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ ने सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों घरों से निकलने वाले कचरे का पांच प्रकार में पृथक्करण करने की जानकारी दी गई। उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के साथ-साथ घरेलू जोखिमयुक्त कचरा, सेनेटरी कचरा तथा ई-वेस्ट को निर्धारित श्रेणियों में अलग संग्रहित करने के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्रोत पर कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की आधारशिला है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण करना शुरू कर दे तो कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशि गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था की प्रतिनिधि पूजा, कंसल्टेशन सुपरवाइजर शुभम, गगन आदि उपस्थित रहे।  

फोटो - हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश।

कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ व स्वस्थ शहर की आधारशिला - दुर्गेश निगम की टीम ने छात्राओं को पांच प्रकार से कचरा पृथक्करण की दी जानकारी जगाधरी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम द्वारा एक सोच नई सोच के सहयोग से हिन्दू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में चल रहे भारत निर्माण शिविर के 22वें दिन स्रोत पर पांच प्रकार से कचरा पृथक्करण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ ने सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों घरों से निकलने वाले कचरे का पांच प्रकार में पृथक्करण करने की जानकारी दी गई। उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के साथ-साथ घरेलू जोखिमयुक्त कचरा, सेनेटरी कचरा तथा ई-वेस्ट को निर्धारित श्रेणियों में अलग संग्रहित करने के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्रोत पर कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की आधारशिला है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण करना शुरू कर दे तो कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशि गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था की प्रतिनिधि पूजा, कंसल्टेशन सुपरवाइजर शुभम, गगन आदि उपस्थित रहे। फोटो - हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026

आज अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर अग्रवाल महिला संगठन द्वारा रामपुरा स्थित सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

आज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है। यह न तो आसानी से नष्ट होती है और न ही प्रकृति में घुल-मिल पाती है। इसके कारण भूमि, जल और वायु तीनों प्रदूषित हो रहे हैं। प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग हमारे स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

रैली के दौरान बच्चों और अग्रवाल महिला संगठन की सदस्याओं ने आसपास के घरों एवं दुकानों में जाकर लोगों को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने तथा उसकी जगह कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सभी को यह संदेश दिया गया कि यदि हम आज से ही छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाएँ, तो हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त बना सकते हैं।

हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि जब भी हम बाजार जाएँ, अपने साथ कपड़े या जूट का थैला अवश्य लेकर जाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एक छोटा-सा प्रयास हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत बड़ा योगदान बन सकता है।

अग्रवाल महिला संगठन सदैव सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसी क्रम में आयोजित यह रैली समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर अग्रवाल महिला संगठन की प्रधान रितु गुप्ता, महासचिव पूजा बंसल, ममता अग्रवाल, पूजा गर्ग, रज्जी, पूनम, मनोरमा तथा स्नेह शर्मा सहित अन्य सम्मानित सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आज अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर अग्रवाल महिला संगठन द्वारा रामपुरा स्थित सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। आज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है। यह न तो आसानी से नष्ट होती है और न ही प्रकृति में घुल-मिल पाती है। इसके कारण भूमि, जल और वायु तीनों प्रदूषित हो रहे हैं। प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग हमारे स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। रैली के दौरान बच्चों और अग्रवाल महिला संगठन की सदस्याओं ने आसपास के घरों एवं दुकानों में जाकर लोगों को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने तथा उसकी जगह कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सभी को यह संदेश दिया गया कि यदि हम आज से ही छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाएँ, तो हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त बना सकते हैं। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि जब भी हम बाजार जाएँ, अपने साथ कपड़े या जूट का थैला अवश्य लेकर जाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एक छोटा-सा प्रयास हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत बड़ा योगदान बन सकता है। अग्रवाल महिला संगठन सदैव सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसी क्रम में आयोजित यह रैली समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर अग्रवाल महिला संगठन की प्रधान रितु गुप्ता, महासचिव पूजा बंसल, ममता अग्रवाल, पूजा गर्ग, रज्जी, पूनम, मनोरमा तथा स्नेह शर्मा सहित अन्य सम्मानित सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026