Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

लाडवा रोड पर स्कूल के बच्चे एक थ्री व्हीलर में पीछे बैठकर जान हथेली पर रखकर जा रहे है अगर बच्चो को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी

MORE NEWS

पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र एकत्रित करें बीएलओ, पार्षद भी करें सहयोग 

- मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अंतिम चरण में, 14 जुलाई तक डिजिटलाइजेशन न कराने पर कट सकता है नाम

- मेयर व भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में निगम आयुक्त ने ली पार्षदों व अधिकारियों की बैठक

यमुनानगर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शुक्रवार को पार्षदों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेयर सुमन बहमनी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक में निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे इस पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि अब सभी बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर फार्म एकत्रित करें और 14 जुलाई से पहले उनका डिजिटलाइजेशन कराएं। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य को समय पर पूरा करवाने में मदद करें। बैठक में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वो नागरिकों को मतदाता गणना प्रपत्र 14 जुलाई से पहले भरकर उनका डिजिटलाइजेशन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य चल रहा है। यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी वोट संबंधी प्रक्रिया को पूरा करें। गणना प्रपत्र (फॉर्म) वितरण का कार्य पूरा होने के बाद, अब उन्हें मतदाताओं से वापस प्राप्त किया जा रहा है। प्रत्येक मतदाता आगामी 14 जुलाई तक अपने मतदाता गणना प्रपत्र को बिल्कुल सही और सटीक जानकारी के साथ भरकर अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से उसका डिजिटलाइजेशन अनिवार्य रूप से करवा ले। यदि किसी मतदाता ने निर्धारित समय अवधि (14 जुलाई) के भीतर अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया या उसका डिजिटलाइजेशन नहीं हुआ, तो ऐसी स्थिति में मतदाता सूची से उसका नाम काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार सूची से नाम कटने के बाद मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने के लिए सरकारी कार्यालयों की दौड़ लगानी पड़ेगी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस परेशानी से बचने के लिए सभी जागरूक नागरिक अभी से अपने गणना प्रपत्रों को सही व दुरुस्त तरीके से भरकर तुरंत जमा व डिजिटलाइज कराएं। बैठक के दौरान आयुक्त ने सभी उपस्थित पार्षदों और निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों और क्षेत्रों में जाकर इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षदों की यह जिम्मेदारी है कि वे आम जनता को इस अभियान के प्रति जागरूक करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, प्रियांक शर्मा, विभोर पाहुजा, तिलक राज, श्याम लाल, संदीप धीमान, विक्रम राणा, उज्जवल, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, राहुल, पवन यादव, ईश्वर कांबोज, अंकित कपिल आदि मौजूद रहें।

पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र एकत्रित करें बीएलओ, पार्षद भी करें सहयोग - मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अंतिम चरण में, 14 जुलाई तक डिजिटलाइजेशन न कराने पर कट सकता है नाम - मेयर व भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में निगम आयुक्त ने ली पार्षदों व अधिकारियों की बैठक यमुनानगर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शुक्रवार को पार्षदों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेयर सुमन बहमनी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक में निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे इस पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अब सभी बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर फार्म एकत्रित करें और 14 जुलाई से पहले उनका डिजिटलाइजेशन कराएं। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य को समय पर पूरा करवाने में मदद करें। बैठक में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वो नागरिकों को मतदाता गणना प्रपत्र 14 जुलाई से पहले भरकर उनका डिजिटलाइजेशन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य चल रहा है। यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी वोट संबंधी प्रक्रिया को पूरा करें। गणना प्रपत्र (फॉर्म) वितरण का कार्य पूरा होने के बाद, अब उन्हें मतदाताओं से वापस प्राप्त किया जा रहा है। प्रत्येक मतदाता आगामी 14 जुलाई तक अपने मतदाता गणना प्रपत्र को बिल्कुल सही और सटीक जानकारी के साथ भरकर अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से उसका डिजिटलाइजेशन अनिवार्य रूप से करवा ले। यदि किसी मतदाता ने निर्धारित समय अवधि (14 जुलाई) के भीतर अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया या उसका डिजिटलाइजेशन नहीं हुआ, तो ऐसी स्थिति में मतदाता सूची से उसका नाम काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार सूची से नाम कटने के बाद मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने के लिए सरकारी कार्यालयों की दौड़ लगानी पड़ेगी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस परेशानी से बचने के लिए सभी जागरूक नागरिक अभी से अपने गणना प्रपत्रों को सही व दुरुस्त तरीके से भरकर तुरंत जमा व डिजिटलाइज कराएं। बैठक के दौरान आयुक्त ने सभी उपस्थित पार्षदों और निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों और क्षेत्रों में जाकर इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षदों की यह जिम्मेदारी है कि वे आम जनता को इस अभियान के प्रति जागरूक करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, प्रियांक शर्मा, विभोर पाहुजा, तिलक राज, श्याम लाल, संदीप धीमान, विक्रम राणा, उज्जवल, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, राहुल, पवन यादव, ईश्वर कांबोज, अंकित कपिल आदि मौजूद रहें।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026

यमुनानगर, 3 जुलाई- अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जिला सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक वर्तमान मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। मतदाताओं से अनुरोध है कि वे गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक हस्ताक्षर सहित समय पर अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम आगामी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि देश में आजादी के बाद अब तक 10 बार गहन पुनरीक्षण किया जा चुका है और वर्ष 2025-2026 का विशेष पुनरीक्षण देश का 11वां पुनरीक्षण है। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बीएलओ द्वारा डुप्लीकेट/एक से अधिक प्रविष्टि, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित/पता न चलने वाला अथवा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इंकार जैसे कारण दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक प्राप्त हस्ताक्षरित गणना प्रपत्रों के आधार पर मतदाता सूची का प्रारूप तैयार किया जाएगा। 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का सुधार या आपत्ति भी निर्धारित अवधि के दौरान दर्ज कराई जा सकती है।
पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 3 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 979 मतदान केंद्रों के 9,18,682 मतदाताओं में से 4,47,988 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जो 48.76 प्रतिशत प्रगति दर्शाता है। विधानसभा क्षेत्रवार साढौरा (एससी) में 55.74 प्रतिशत, रादौर में 52.34 प्रतिशत, जगाधरी में 46.76 प्रतिशत तथा यमुनानगर में 40.93 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बीएलओ को हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र अपने बीएलओज के पास जमा करवाएं।
इस अवसर पर नगराधीश पीयूष गुप्ता, चुनाव तहसीलदार प्रशांत कुमार सहित विभिन्न अखबारों के पत्रकार इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार एवं छायाकार भी उपस्थित रहें।

यमुनानगर, 3 जुलाई- अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जिला सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक वर्तमान मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। मतदाताओं से अनुरोध है कि वे गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक हस्ताक्षर सहित समय पर अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम आगामी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि देश में आजादी के बाद अब तक 10 बार गहन पुनरीक्षण किया जा चुका है और वर्ष 2025-2026 का विशेष पुनरीक्षण देश का 11वां पुनरीक्षण है। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बीएलओ द्वारा डुप्लीकेट/एक से अधिक प्रविष्टि, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित/पता न चलने वाला अथवा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इंकार जैसे कारण दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक प्राप्त हस्ताक्षरित गणना प्रपत्रों के आधार पर मतदाता सूची का प्रारूप तैयार किया जाएगा। 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का सुधार या आपत्ति भी निर्धारित अवधि के दौरान दर्ज कराई जा सकती है। पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 3 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 979 मतदान केंद्रों के 9,18,682 मतदाताओं में से 4,47,988 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जो 48.76 प्रतिशत प्रगति दर्शाता है। विधानसभा क्षेत्रवार साढौरा (एससी) में 55.74 प्रतिशत, रादौर में 52.34 प्रतिशत, जगाधरी में 46.76 प्रतिशत तथा यमुनानगर में 40.93 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बीएलओ को हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र अपने बीएलओज के पास जमा करवाएं। इस अवसर पर नगराधीश पीयूष गुप्ता, चुनाव तहसीलदार प्रशांत कुमार सहित विभिन्न अखबारों के पत्रकार इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार एवं छायाकार भी उपस्थित रहें।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026

यदि समस्या का समाधान न हुआ तो बैठेंगे भू *ख हड़*ताल पर #यमुनानगर #नितिनगुर्जर

यदि समस्या का समाधान न हुआ तो बैठेंगे भू *ख हड़*ताल पर #यमुनानगर #नितिनगुर्जर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026