जेवर: जेवर क्षेत्र में बनने जा रही फिल्म सिटी का भौतिक कब्जा लेने के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ग्रेटर नोएडा पहुंचे
भारत के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर गुरुवार को जेवर क्षेत्र में बनने जा रही फिल्म सिटी का भौतिक कब्जा लेने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर पहुंचे। इस दौरान फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीईओ अरुणवीर सिंह ने मशहूर फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर को फिल्म सिटी का पजेशन लेटर सौंपा।