जेवर: रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी महिला ने रविवार को होने वाले क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए भगवान से की प्रार्थना
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में पति के साथ रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रविवार को भारत व पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की है। वहीं सीमा हैदर ने जनपद वासियों से भी भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करने की अपील की है। सीमा हैदर ने बताया है कि आज उनकी बेटी का भी जन्मदिन है।