जेवर: बहु प्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 95% निर्माण कार्य पूरा, 17 अप्रैल को शुभारंभ की जताई संभावना
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बना रहे बहु प्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 95% पूरा हो चुका हैम वहीं अधिकारियों ने आगामी 17 अप्रैल 2025 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विधिवत शुभारंभ होने की संभावना जताई है। सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 17 अप्रैल 2025 से उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।