जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में शिव मंदिर में विश्राम कर रहे कांवड़िये के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब प्राचीन शिव मंदिर में विश्राम कर रहे कांवड़िये के साथ आपसी विवाद में दबंगों ने जमकर मारपीट की। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।