जेवर: खुर्जा अंडरपास से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, मौके से चोरी की एक कार बरामद
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की हुई एक कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से प्रशांत व गोलू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं जो जनपद में लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।