जेवर: जेवर क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब 27 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में महिला को गंभीर अवस्था में नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।