लालगंज: ब्लाक परिसर लालगंज में नवनिर्मित विंध्य मार्ट और ब्लॉक सभागार का डीएम के साथ सीडीओ ने विधिवत पूजन कर किया उद्घाटन
विकासखंड परिसर लालगंज में नवनिर्मित विंध्य मार्ट और ब्लॉक सभागार का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे उद्घाटन किया। विंध्य मार्ट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए करीब 35 प्रकार के उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।