आगर: कलेक्टर ने ईव्हीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार जिले में स्थित ईव्हीएम, वीवीपीएटी वेयर हाउस गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. शेर सिंह मीना ने सोमवार दोपहर साढे 3 बजे जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. शालिनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।