देवरिया में डीएम का औचक निरीक्षण, बाल गृह और जिलाधिकारी न्यायालय की व्यवस्थाओं को परखा
देवरिया, 13 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को जनपद स्थित बाल गृह एवं जिलाधिकारी न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाल गृह के निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर, रसोईघर, भोजन कक्ष और बच्चों के रहने के स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को पौष्टिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाल गृह में रह रहे बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और दैनिक आवश्यकताओं की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सुव्यवस्था और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#Deoria #DeoriaNews #DeoriaPost #DMDeoria #MadhusudanHulgi #DeoriaDistrict #UttarPradeshNews #BreakingNews
Salempur, Deoria | Sep 13, 2026