चानन: चानन में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
जनगणना 2027 को लेकर सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे चानन प्रखंड के राज संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिसका उद्घाटन BDOप्रिया कुमारी,नोडल सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दुर्गा प्रसाद यादव सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. यहां जनगणना कार्य को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई.