लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। चुनाव कार्य में वाहनों के उपयोग के लिए पुलिस की तरफ से तैयारियां शुरू कर दिया गया है। शिकारपुर थाना क्षेत्र में चलने वाले वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अबतक 1205 वाहन मालिकों को चौकीदार के माध्यम से नोटिस भेजा जा चुका है।