शिकारपुर थाना क्षेत्र के धोबहा टोला रखही में मारपीट की घटना घटी है। जिसमें एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान धोबहा टोला रखही निवासी शहजाद गद्दी के रूप में की गई है। मामले में शहजाद गद्दी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें हरि किशोर गद्दी, मुन्ना गद्दी, राजू गद्दी, तबरेज गद्दी आदि को आरोपित किया है।