नरकटियागंज के एक मुर्गा गोदाम चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदाम में रखें लाॅकर का ताला तोड़ 35 सौ रुपए और जरूरी कागजात चोरी कर ली है। हालांकि गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोर पकड़ लिए गए। गिरफ्तार दोनों चोरों की पहचान प्रकाश नगर निवासी मोहम्मद आसीफ अंसारी और सुमन विहार निवासी राजन कुमार के रूप में की गई है।