शिकारपुर थाना क्षेत्र के सेमरा चौक पर बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों में नगर के शिवगंज निवासी समीर अंसारी और प्रकाश नगर के औरंगजेब आलम शामिल हैं। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया है।