हज़ारीबाग: उपायुक्त पहुंचे बिरहोर टंडा, सुनीं समस्याएं और दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने चुरचू प्रखंड के नगड़ी बिरहोर टंडा का दौरा कर बिरहोर जनजाति के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आंगनवाड़ी, शिक्षा, मिड डे मील और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। मनरेगा और कौशल विकास से जोड़ने का निर्देश दिया। नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई।