हज़ारीबाग: हजारीबाग-कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन के दोहरीकरण को मिली मंज़ूरी, लोगों में खुशी की लहर
हजारीबाग-कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। 133 किमी की इस परियोजना पर 3,063 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे ट्रेनों की संख्या और गति दोनों बढ़ेगी। हजारीबाग, कोडरमा व रामगढ़ जिलों के 15 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। हजारीबाग टाउन स्टेशन के अपग्रेड की भी संभावना है।