हज़ारीबाग: हजारीबाग: मेहता जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान, प्रशासन से मदद की गुहार
हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के विकास नगर स्थित मेहता जनरल स्टोर में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। लगभग चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान के फ्रीजर, मोटर व अन्य सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।