हज़ारीबाग: हजारीबाग के आदर्श कुमार ने फ्रांस में लहराया परचम, देश को दिलाया गौरव
हजारीबाग के आदर्श कुमार ने फ्रांस में आयोजित यूरोपियन मैटेरियल्स रिसर्च सोसायटी (EMRS) सम्मेलन में देश का मान बढ़ाया। उन्होंने शोध कार्य प्रस्तुत कर वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनका लेख रॉयल सोसाइटी ऑफ साइंस में प्रकाशित होने के लिए चुना गया। यह उपलब्धि भारत और हजारीबाग के लिए गर्व की बात है।