कोंडागांव: कोंडागांव में सीजीपीएससी एसआई प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1,057 में से 974 अभ्यर्थी हुए शामिल
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को कोंडागांव जिले के चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 1,057 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 974 ने परीक्षा दी, जबकि 83 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई।