शाहबाद: घेसुआ, ढिकवानी में वनभूमि से अतिक्रमण हटा कर खाई खोदी, 100 बीघा से अतिक्रमण हटाया
Shahbad, Baran | Jul 24, 2024 क्षेत्र में वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि रेंज केलवाडा द्वारा रेंज अधीन वनखण्ड रातई मौजा घेसुआ, ढिकवानी में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बो रखी तिल्ली, मक्का की फसल की तारबंदी कर दो जेसीबी की सहायता से लगभग 100 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। दो जेसीबी की सहायता से वन भूमि पर खाई खुदवाई गई।