शाहबाद: देवरी हाईवे के पास एक ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, दर्जनों बच्चे हुए घायल व कुछ बच्चों की हालत गंभीर
Shahbad, Baran | Jul 22, 2024 देवरी हाईवे पर दिल दहलाने वाला हादसा आज हुआ है। जानकारी के अनुसार देवरी एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को छोड़ने पाजनटोरी आ रही थी। इस दौरान पीछे तेज स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने वैन को इतनी जोर से टक्कर मारी की वैन दो से तीन बार पलटी मारी है। सिद्धांत बाल विद्या निकेतन स्कूल देवरी के बच्चे इसमें पाजनटोरी आ रहे थे। बच्चों की चीक पुकार से घटाना स्थल पर भीड लग गई।