शाहबाद: समरानियां में पेट्रोल पंप के पास खेत के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, पुलिस में मामला किया दर्ज
Shahbad, Baran | Jul 23, 2024 समरानियां एनएच 27 पर पेट्रोल पंप के पास खेत के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। समरानियां निवासी देवकिशन राठौर ने बताया कि वे सुबह अपनी बाइक को खड़ी कर खेत में चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने केलवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।