चिता आंदोलन की गूंज दिल्ली तक: पीएमओ ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
छतरपुर केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित रुंझ, मझगांव, नैगुआ डेम और एनटीपीसी से प्रभावित परिवारों के 'चिता आंदोलन' की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। मुआवजे में बड़े पैमाने पर कथित धांधली, बिचौलियों की भूमिका और भ्रष्टाचार की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पीएमओ ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर के आमरण अनशन का भी उल्लेख किया है।इधर, जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर और आंदोलनकारी आदिवासी महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन पर आंकड़े छिपाने व गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन झूठ बोलना बंद करे, क्योंकि आंदोलन में शामिल लोग सीधे तौर पर प्रभावित हैं। पीएमओ के इस कड़े हस्तक्षेप के बाद अब पीड़ितों को न्याय मिलने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Jul 18, 2026