*कोई विभीषण तो कोई रावण भी होता है -धीरेंद्र शास्त्री भाई के गोली काण्ड के बाद बोले-बागेश्वर बाबा*
छतरपुर धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के गोली काण्ड जेल जाने के बादधीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं, कुछ छोटी तो कुछ बड़ी होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन से वह संत बने हैं, उन्होंने एक रात भी अपने घर पर नहीं बिताई है। धीरेन्द्र शास्त्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, अपनी कथा के दौरान कहते हुये दिखाई दें उनका घर में सिर्फ मां ममत्व है.बाकी पूरा संसार उनका अपना है।हाल ही में गोली चलाने के आरोपों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें घर-परिवार से न जोड़ा जाए। उनका पूरा गांव ही उनका परिवार है। धीरेंद्र शास्त्री ने दृढ़ता से कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना और धर्म का झंडा बुलंद करना है, और वह इस कार्य को निरंतर करते रहेंगे।इसके पहले भी धीरेन्द्र शास्त्री का एक बयान सामने आया था जहां उन्होंने शालिग्राम गर्ग से अपना 3 साल पहले ही नाता तोड़ने की बात की थी
बयान - धीरेन्द्र शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार