सबलगढ़: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सबलगढ़ के स्कूलों में ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
सबलगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अशासकीय स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।