मण्डरायल: मंडरायल पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 93 केंद्रों पर मतदान होगा
राजस्थान के करौली जिले में मंडरायल पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 14 नवंबर को होगा। कुल 16 पंचायत समिति और 3 जिला परिषद वार्डों के लिए 93 मतदान केंद्र तैयार हैं। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा भी पुख्ता की गई है।