गोगरी: गोगरी बिहुला बिषहरी मेला अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप; रोड किया जाम
Gogri, Khagaria | Jul 17, 2025 गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी बिहुला बिषहरी मेला के अध्यक्ष 60 वर्षीय राजकिशोर मंडल की बुधवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। हालांकि परिजन जमीन विवाद में हत्या का आरोप का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह दस बजे से जमालपुर- महेशखूंट मुख्य सड़क पर शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क पर यातायात ठप पड़ गया