गोगरी: विभिन्न थानों में ज़ब्त शराब का गोगरी थाना में विनिष्टिकरण किया गया, दंडाधिकारी भी मौजूद रहे
Gogri, Khagaria | Jul 16, 2025 गोगरी अनुमंडल के विभिन्न थाने से जब्त की गई शराब का बुधवार की शाम छह बजे तक विनिष्टिकरण किया गया। बुधवार को गोगरी सीओ दीपक कुमार की उपस्थिति में परबत्ता, गोगरी, बेलदौर, पौरा, मड़ैया, पसराहा आदि थाने में जब्त की गई हजारों बोतल विदेशी शराब, चुलाई शराब एवं कोडीन युक्त सिरफ को गोगरी थाना परिसर में जेसीबी से गढ्ढे खोदकर सभी बरामद शराब का बिनिष्ट किया गया।