गोगरी: गोगरी प्रखंड में अखंड सौभाग्य की कामना के साथ 14 दिवसीय मधुश्रावणी पूजा शुरू, कथा वाचिका ने सुनाई कथा
Gogri, Khagaria | Jul 15, 2025 मिथिला संस्कृति का महान पर्व मधुश्रावणी पूजा अखंड सौभाग्य के कामना के साथ नवविवाहिता ने मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर विधि विधान तरीके से पूजा आरंभ किया। सोमवार को नवविवाहिता ने नहाय खाय की। 14 दिवसीय पूजा को लेकर भक्ति का माहौल बन गया है। इधर गोगरी प्रखंड में मंगलवार की शाम चार बजे तक पूजा के प्रथम दिन नवविवाहिता को सुहागिन महिलाओं ने सुहाग दिया।