जमुई: समाहरणालय सभागार में डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को हर दिन ज्यादा मामलों की सुनवाई का आदेश दिया
Jamui, Jamui | Jun 16, 2025 जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीबो समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। शुरुआत निर्वाचन विभाग से हुई। डीएम ने श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर चकाई बीडीओ को निर्देश दिए कि शिविर स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।