जमुई: टहवा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत टहवा के पास रविवार की रात 9:00 बजे सामने से आ रही अज्ञात वाहन द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।