जमुई: प्रबोध जनसेवा संस्थान ने ब्लड बैंक में शिविर लगाकर 48 यूनिट रक्तदान किया, लोगों को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 ब्लड बैंक में प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर संस्था के 48 सदस्यों द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे तक रक्तदान किया गया। बारी- बारी से सदस्यों ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए जागरूक किया। यह बताया गया कि रक्तदान महादान है इससे किसी प्रकार का नुकशान नहीं होता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।