राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर में दिनांक 28 सितंबर 2026 को केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चौहान जी ने की । केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष के रूप में रीना कुमारी एम० ए०अंग्रेजी तृतीय सत्र,उपाध्यक्ष के रूप में प्रियंका देवी एम० ए० अर्थशास्त्र तृतीय सत्र,महासचिव के रूप में अन्वी ठाकुर बीएससी तृतीय वर्ष तथा संयुक्त सचिव के रूप में शाहीन बेगम बी० ए० तृतीय वर्ष में शपथ ली ।इनके अतिरिक्त शिक्षा,खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा इको क्लब में प्रतिभा दिखाने वाले अन्य 26 छात्र-छात्राओं ने भी केंद्र छात्र परिषद के सदस्यों के रूप में शपथ ली ।महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने चयनित सदस्यों तथा अन्य छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न देशों की अलग-अलग राजनीतिक व्यवस्थाओं को समझाते हुए लोकतंत्र का सही अर्थ समझाया तथा
महाविद्यालय के हित की ओर कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया ।तत्पश्चात केंद्र छात्र परिषद के चयनित सदस्यों तथा परिषद की सलाहकार समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधानों पर विस्तार में चर्चा की गई ।मंच का संचालन प्रोफेसर आरती शर्मा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर डॉ दीपक मोहन सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक तथा प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।