बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में पन्ना प्रमुख वाले बयान पर कायम सपा नेता आद्याशंकर यादव, बोले- 'हम बात से पलटते नहीं'
बेल्थरारोड में भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख’ को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा नेताओं के निशाने पर आए सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव अपने बयान पर अब भी कायम हैं। उन्होंने रविवार शाम 4 बजे स्पष्ट कहा कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन वे अपने बयान से पीछे हटने वाले नहीं हैं। आद्याशंकर यादव ने कहा, “हम अपनी बात पर कायम हैं। हम बात पलटते नहीं