भरथना: बकेवर के सराय निरोत्तम में आग से 200 गड्डर बाजरे की जलीं
बकेवर थाना क्षेत्र के सराय निरोत्तम गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे खेत में धान के अवशेष जलाने के दौरान आग फैलने से किसान की पशुओं के चारे के लिए रखी बाजरे की करीब 200 गड्डर जलकर राख हो गईं। किसान सीपू चौहान पुत्र नरेश सिंह ने बताया कि आग से करीब 8 से 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।