*यातायात नियमों की पालना हेतु विशेष अभियान*
*नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 08 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम, एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम, के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत निम्न प्रकार क�