सागर नगर: सागर में पत्रकार भवन आवंटन की मांग, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
सागर जिले में कार्यरत पत्रकारों के लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समर्पित भवन की मांग को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मंगलवार की शाम 4:30 बजे सागर कलेक्टर संदीप जी आर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिले में पत्रकार शासन-प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को निष्पक्ष रूप से जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, ऐसे में उन्हें एक ऐसे स्थान की