नबीनगर: नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी को लेकर मां ने सलैया थाने में आवेदन देकर पुलिस से लगाई गुहार
सलैया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसे लेकर नाबालिग लड़की की मां ने सलैया थाने में आवेदन शुक्रवार को देकर सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है. दिए गए आवेदन में गांव के युवक को ही आरोपित किया है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.