गिधौर: कोल्हुआ गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति महा यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश यात्रा
Gidhaur, Jamui | Apr 18, 2026 गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय यह आयोजन 18 से 26 अप्रैल तक चलेगा। इसकी शुरुआत 1100 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं की भव्य कलश शोभायात्रा से हुई, कलश यात्रा सुबह 9 बजे शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः लगभग 3 बजे यज्ञ स्थल पहुंची।