जिला स्थापना दिवस एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी
जिला स्थापना दिवस एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने किया।
प्रभात फेरी में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम बेगूसराय श्री सोमेश बहादुर माथुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता, जागरूकता एवं जिले के गौरव को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
Swachh Begusarai
#begusarai
#cmsamrat