राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न भजनों का गायन किया गया तथा पुस्तकालय परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, महापौर नगर निगम श्रीमती पिंकी देवी, उपमहापौर श्रीमती अनिता राय सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं आमजन उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#begusarai
#cmsamrat