अकलतरा: पोड़ीभाठा में अज्ञात चोरों ने घर से ₹18 हजार नगदी की चोरी की, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीभाठा में अज्ञात चोरों ने घर अंदर घुसकर 18 हजार नगदी की चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई। दरअसल, अकलतरा पोड़ीभाठा के बाबूलाल मेहर ने बताया कि वह अपने घर में अकेले रहता है। उसकी बेटी बिलासपुर में उसके भाई के घर में रहती है।